रविवार, जून 30, 2013

किताबों से कभी गुजरो तो यूँ किरदार मिलते हैं...

किताब पढ़ने का शौक मुझे अपने माता पिता से मिला है। बचपन में वे अक्सर कहा करते थे कि किताबें हमारी भाषा को समृद्ध करती हैं, हमारे विचारों को विस्तार देती हैं और हमें दूसरे नज़रिए से सोचने को मजबूर करती हैं। उनकी बातों ने पुस्तकें पढ़ने की आदत डलवा दी। हाँ ये जरुर हुआ कि पढ़ाई लिखाई, नौकरी की भाग दौड़ में पुस्तकें पढ़ने की बारम्बारता कम ज्यादा होती रही।



आजकल तो पुस्तकें पढ़ना और वो भी हिंदी पुस्तकों को पढ़ना प्रचलन में नहीं रह गया है या यूँ कहूँ कि आउट आफ फैशन हो गया है। ऍसे में पुस्तक ना पढ़ने वालों को गुलज़ार साहब की ये पंक्तियाँ याद दिलाना चाहता हूँ

किताबों से कभी गुजरो तो यूँ किरदार मिलते हैं
गये वक्तों की ड्योढ़ी पर खड़े कुछ यार मिलते हैं
जिसे हम दिल का वीराना समझ छोड़ आए थे
वहीं उजड़े हुए शहरों के कुछ आसार मिलते हैं
 

पर मैंने अपने में ये प्रवृति बनाई रखी है और जब कार्यालयी दौरों में रहता हूँ तो यात्रा के दौरान अपने साथ किताब जरूर रखता हूँ। जब से चिट्ठाकारी शुरु की है समय समय पर आपको उन किताबों के बारे में अपनी राय से अवगत कराता रहा हूँ।

पिछले सालों से इस पृष्ठ को बार बार अपडेट करता रहा हूँ। आज इस साल पढ़ी गई पुस्तकों की लिंक भी इसमें जोड़ दी है...

इस चिट्ठे पर आप इन पुस्तकों के बारे में भी पढ़ सकते हैं
  1. असंतोष के दिन o
    Asantosh Ke Din by Dr. Rahi Masoom Raza 
  2. टोपी शु्क्ला**
    Topi Shukla by Dr. Rahi Masoom Raza 
  3. पीली छतरी वाली लड़की**
    Peeli Chhatri Wali Ladki by Uday Prakash
  4. और एक युधिष्ठिर o
    Aur Ek Yudhisthir by Bimal Mitra
  5. उर्दू की आख़िरी किताब     भाग :1    भाग :2 ***1/2
    Urdu Ki Aakhri Kitaab by Ibne Insha
  6. मैं बोरिशाइल्ला **
    Main Borishailla by Mahua Maji
  7. जल्लाद की डॉयरी **
    Jallad Ki Diary by Shashi Warior
  8. गुनाहों का देवता ****
    Gunahon Ka Devta by Dharmveer Bharti
  9. जालियाँवाला बाग त्रासदी **
    Massacre at Jallianwala Bagh by Stanley Wolpert
  10. कसप ****
    Kasap by Manohar Shyam Joshi
  11. गोरा ***
    Gora by Ravindra Nath Tagore
  12. महाभोज ***
    Mahabhoj by Mannu Bhandari
  13. क्याप  o
    Kyap by Manohar Shyam Joshi
  14. एक इंच मुस्कान, *
    Ek Inch Muskaan by Rajendra Yadav and Mannu Bhandari
  15. लीला चिरंतन, *
    Leela Chirantan by Ashapoorna Devi
  16. क्षमा करना जीजी **
    Kshama Karna Jiji by Narendra Kohli
  17. मर्डरर की माँ *
    Murderer ki Maan by Mahashweta Devi
  18. दो खिड़कियाँ ***
    Do Khidkiyan by Amrita Preetam
  19. हमारा हिस्सा **1/2
    Stories on Women Empowerment
  20. मधुशाला ****
    Madhushala by Harivansh Rai Bachchan
  21. मुझे चाँद चाहिए  ***
    Mujhe Chand Chahiye by Surendra Verma
  22. कहानी एक परिवार की
    Kahani Ek Pariwaar Kee by Gurucharan Das
  23. सूरज का सातवाँ घोड़ा 1/2*
    Suraj Ka Saatvan Ghoda by Dharamveer Bharti
  24. दौरान -ए- तफ़तीश भाग १ भाग २ भाग ३ ***
    Douran - E - Tafteesh by Satish Chandra Pandey
  25. तस्वीर जिंदगी के (भोजपुरी ग़ज़ल संग्रह) भाग १ भाग २ ***
    Tasweer Zindagi Ke... (Bhojpuri Ghazal Collection) by Manoj Bhawuk
  26. ज़िंदगीनामा **
    Zindaginama by Krishna Sobti
  27. तीन भूलें जिंदगी की *
    Three Mistakes of My Life by Chetan Bhagat
  28.  शादीशुदा मगर उपलब्ध o
    Married but Available by Abhijit Bhaduri
  29. मित्रो मरजानी ***
    Mitro Marjani by Krishna Sobti
  30. वरुण के बेटे **
    Varun Ke Bete by Nagarjun
  31. घर अकेला हो गया, भाग १ , भाग २ ***
    Ghar Akela Ho Gaya by Munnawar Rana
  32. तुम्हारे लिए *
    Tumhare Liye by Himanshu Joshi
  33.  जाने भी दो यारों ***
    Jaane Do Bhi Yaaro
    by Jai Arjun Singh
  34. कविताएँ बच्चन की चयन अमिताभ बच्चन का  ***
  35. Poetry of Harivansh Rai Bachchan
  36. हज़ार शानदार सूर्यों वाला काबुल !   
  37. A Thousand Splendid Suns.. by Khalid Hossainie
  38. एक नौकरानी की डॉयरी Ek Naukarani ki Diary by Krishna Baldev Vaid
  39. सारा आकाशSara Aakash by Rajendra Yadav
  40. शांताराम  Shantaram by Gregory David Roberts
  41. उत्तर कोरिया में कोई भगवान नहीं है 1/2*   There are no Gods in North Korea!
  42. विश्व के अलग अलग कोने में उदास मानव हृदयों को जोड़ती दस कहानियाँ ! The Sacred Sorrow of Sparrows by Siddharth Dasgupta **
  43. पाजी नज़्में  Paaji Nazmein by Gulzar **
  44. सतरंगिनी Satrangini by Harivansh Rai Bachchan
  45. निठल्ले की डायरी Nithalle Ki diary by Harishankar Parsai ***

वैसे बहुत सारी किताबें ऐसी हैं जिन्हैं मैंने अपने स्कूल या कॉलेज के दिनों में पढ़ा था और उस वक़्त उनकी सूची भी बनाई थी। उनमें से अपनी पसंदीदा किताबों की फेरहिस्त भी यहाँ डाल रहा हूँ ताकि पुस्तक प्रेमियों को सहूलियत रहे। कभी वक़्त मिला तो इनके बारे में अलग से लिखने का प्रयास जरूर करूँगा।


मेरी पसंदीदा किताबें

  1. सुवर्णलता ***** Suwarnlata by Ashapurna Devi
  2. बकुल कथा **** Bakul Katha by Ashapurna Devi
  3. प्रथम प्रतिश्रुति *** Pratham Pratishruti by Ashapurna Devi
  4. आपका बंटी ****  Aapka Bunty by Mannu Bhandari
  5. राग दरबारी **** Rag Darbari by Srilal Shukla
  6. सुरसतिया *** Sursatiya by Bimal Mitra
  7. अग्निगर्भा *** Agnigarbha by Amritlal Nagar
  8. झरोखे **** Jharokhe by Bhishma Sahni
  9. घातक *** Ghatak by Baren Gangopadhyay
  10. मिट्टी की कसम ***  Mitti Ki Kasam by Manhar Chouhan
  11. किसका अपराध ? *** कन्हैयालाल माणिकलाल मुंशी  Kiska Apradh by K.M. Munshi
  12.  मेरे यादों के चिनार*** Meri Yadon ke Chinar by Krishna Chander
  13. रथचक्र *** Rathchakra by Narayan Pendse
  14. प्रारब्ध*** Prarabdha by Ashapoorna Devi
  15. मैला आँचल *** Maila Aanchal by Phaneeswar Nath Renu
  16.  दृश्य से दृश्यांतर *** Drishya Se Drishyantar by Ashapurna Devi
  17. आधा गाँव *** Adha Gaanv by Dr. Rahi Masoom Raza
  18.  Freedom at Midnight by Larry Collins & Dominique Lapierre*****
  19. Great Expectation by Charles Dickens ***
  20. Between the Lines by Kuldeep Nayyar ***
  21. Where Angels Fear to Tread by E.M. Forester *** 
  22. Mrs Craddock by W.Somerset Maugham ***
  23. Lolita by Vladimir Nabokov ***
  24. An English August : An Indian Story by Upmanyu Chatterji****
  25. The Pakistani Bride by Bapsi Sidhwa ***
  26. Call the Next Witness by Philip Mason ***
  27. City of Joy by Dominique Lapierre   ****
  28. Midnight Children by Salman Rushdie ***
  29. The Far Pavilions by M. M.Kaye ***
  30. God of Small Things by Arundhati Roy ***  
  31. Five Point Someone by Chetan Bhagat ***
  32. Jaane Do Bhi Yaaro by Jai Arjun Singh ***

किताबें जो टुकड़ों में पसंद आईं

  1. आधे सफ़र की पूरी कहानी ** Aadhe Safar ki Poori Kahani by Krishna Chander
  2. सीमाबद्ध ** Seemabadh by Shankar
  3. कृष्णकली** Krishnakali by Shivani
  4. करवट ** Karvat by Amritlal Nagar
  5. चतुरंग ** Chaturang by Bimal Mitra
  6. सीमाएँ टूटती हैं ** Seemayein Tootti Hain by Srilal Shukla
  7. पचपन खंभे लाल दीवारें ** Pachpan Khambhe Laal Deewarein by Usha Priyambda
  8. और मौत मर गई ** Aur Maut Mar Gayi by Usha Seth
  9. अभिषेक ** Abhishek by Krishna Agnihotri
  10. आज़ादी **  Azaadi by Chaman Nahal
  11. महाश्वेता * Mahashweta by Tarashankar Bandopadhyay
  12. बड़ी बड़ी आँखें* Badi Badi Aankhein by Upendra Nath Ashq
  13. चॉकलेट * Chocolate by Pandit Bechan Sharma Ugra
  14. पाहीघर * Pahighar by Kamalkant Tripathi
  15. एक गधे की वापसी* Ek Gadhe ki Wapsi by Krishna Chander
  16. गरम राख * Garam Rakh by Upendra Nath Ashq
  17. एक सड़क सत्तावन गलियाँ * Ek Sadak Sattavan Galiyan by Kamleshwar
  18. जुलूस* Juloos by Phaneeswar Nath Renu
  19. ना जुनूँ रहा ना परी रही * Na Junoon Raha Na Pari Rahi by Zahida Hina
  20. प्रोफेसर ता ता * Professor Ta Ta by Manohar Shyam Joshi
  21. किशनुली * Kishnuli by Shivani
  22. तीसरा आदमी * Teesra Aadmi by Kamleshwar
  23. अमरबेल * Amarbel by Vrindavan Lal Verma
  24. शेष संवाद * Shesh Samvad by Sumati Aiyar
  25. राहु केतु * Rahu Ketu by Shravan Kumar Goswami
  26. A Passage to India ** by E. M. Forester
  27. Anna Karenina** by Leo Tolestoy
  28. The Romantics ** by Pankaj Mishra
  29. The Other Side of Midnight** by Sidney Sheldon
  30. Spouse the Truth About Marriage ** by Shobha De
  31. Guide** by R.K. Narayan
  32. Emma* by Jane Austen
  33. First Lady Chatterley * by D.H. Lawrence
  34. The Heart of India * by Mark Tully
  35. Difficult Daughters * by Manju Kapoor
  36. Inside Haveli* by Rama Mehta 
  37. Distant Drum* by Manohar Malgonkar
  38. A Train to Pakistan * by Khushwant Singh
  39. Love Story* bi Eric Seigal
  40. Once is Not Enough* by Jacqueline Susanne
  41. My Story * by Kamla Das
  42. The Man Who was Magic* by P Galico
  43. Confession of an Indian Woman Eater* by Shasthi Brata
  44. Interpreter of Maladies * by Jhumpa Lahiri

किताबें जो मुझे रास नहीं आईं 

  1. जब प्रकाश ही ना हो 1/2* Jab Prakash Hi Na Ho by Ashapurna Devi
  2. कड़ियाँ  1/2* Kadiyan by Bhishma Sahani
  3.  अनित्य   1/2*Anitya by Mridula Garg
  4. आजीवन कारावास 1/2*   Aajeewan Karawas
  5. काग़ज़ की नाव,  1/2* Kagaz ki Naav by Krishna Chander
  6. कितने चौराहे, 1/2* Kitne Chourahe by Phaneeswar Nath Renu
  7. गूँगे सुर बाँसुरी के, 1/2* Goonge Sur Bansuri Ke by Pannalal Patel
  8. लज्जा, 1/2*  Lajja by Tasleema Nasreen
  9. आदमखोर, 1/2* Adamkhor by Shravan Kumar Goswami
  10. भूत का भविष्य o  Bhoot ka Bhavishya by Ilachandra Joshi
  11. सोने का मृग  o Sone Ka Mrig by Bhikhu
  12. नरमेध o  Narmedh by Achaya Chatursen
  13. कुरु कुरु स्वाहा o Kuru Kuru Swaha by Manohar Shyam Joshi
  14. वो अपना चेहरा o Woh Apna Chehra by Govind Miishra
  15. रेत की इक मुठ्ठी o  Ret ki Ek Muththi by Gurudayal Singh
  16. फ़ागुन के दिन चार o Phagun ke Din Chaar by pandey Bechan Sharma Ugra
  17. एक करोड़ की बोतल o , Ek Crore Ki Botal by Krishna Chander
  18. प्रोफेसर o Professor by Rangey Raghav
  19. नया इंसान o Naya Insan by Himanshu Srivastava
  20. धरती मेरा घर o Dharti Mera Ghar by Rangey Raghav
  21.  Disgrace 1/2* by J M Coetzee
  22. India's Carrebian Adventure 1/2* by Kishore Bhimani
  23. I Shall Not Hear the Nightangle 1/2* by Khushwant Singh

आप इस जाल पृष्ठ पर मुख पृष्ठ (होम पेज) के सब हेडर 'बातें किताबों की' को भी क्लिक कर पहुँच सकते हैं।
Related Posts with Thumbnails

35 टिप्पणियाँ:

Udan Tashtari on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

यह बहुत अच्छा कार्य किया आपने. आभार.

कुलवंत हैप्पी on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

किताबों से कभी गुजरो तो यूँ किरदार मिलते हैं
गये वक्तों की ड्योढ़ी पर खड़े कुछ यार मिलते हैं
जिसे हम दिल का वीराना समझ छोड़ आए थे
वहीं उजड़े हुए शहरों के कुछ आसार मिलते हैं

इन पंक्तियों में बहुत सचाई है, जिन चीजों को आदमी बहुत पीछे छोड़ आता है, वो किताबों में मिलती है..कभी किसी किताब के पन्ने पर पनघट पर पानी भरती गोरियों की टोली का जिक्र गांव के बीच बने कुएं की याद को ताजा कर देता है.. वैसे भी आप कार्य सराहनीय है..

नीरज गोस्वामी on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

किताबों से दोस्ती सबसे अच्छी दोस्ती है क्यूँ किताब का दोस्त कभी दुश्मनी नहीं करता...हमेशा आपकी मदद करता है...हमेशा हर सुख दुःख में आपका साथ देता है...मेरी भी किताबों से दोस्ती है जिनके बिना रहना मुमकिन नहीं लगता...शुक्रिया लिंक देने का.
नीरज

P.N.Subramanian on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

सहूलियत हो गयी. आभार

सजीव सारथी on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

kitabon se kabhi gujro jagjit s egaaya tha gulzaar ke daharawahik "kirdaar" ke liye...bahut search kiya par iska audio nahi mila :(

Mumukshh Ki Rachnain on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

यह बहुत अच्छा कार्य किया आपने.

लिंक देने का आभार.

सर्वेश दुबे on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

मनीष जी,
आज पहली बार आपका ब्लॉग देखा तो सबसे पहले आप की कवितओं की लिस्ट में चला गया और आप की कविता पढ़ी पहली कविता पढ़ के ही आप को लिखने के लिए मजबूर हो गया शायद नही भी लिखता तो आप मेरा कुछ बिगाड़ नही लेते पर मेरे लिकने का मकसद ये है की आप उपन्यासों को और पढ़े (शायद आप पढ़ते होंगे लेकिन जिन उपन्यासों की बात कर रहा हूँ वो कोई और हैं )
आपकी पुस्तकों की लिस्ट में मैं कुछ और उपन्यासों का नम देखना चाहता हूँ

स्वाति on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

अच्छा कार्य !! आभार.

Sunil Kumar on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

आपकी बात से सहमत, अच्छा पाठक ही अच्छा लेखक हो सकता हैं |आभार

प्रवीण पाण्डेय on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

बड़ी ही स्वस्थ आदत है, आपके संग्रह से हम भी लाभ उठाने का प्रयास करते हैं।

Manish Kumar on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

सर्वेश जी
यहाँ उन्हीं किताबों का जिक्र है जिसे मैंनेब्लागिंग शुरु करने के बाद पढ़ा। वैसे आशापूर्णा देवी, रेणु , मन्नू भंडारी, श्रीलाल शुक्ल, प्रेमचंद की रचनाएँ मुझे बेहद प्रिय रही हैं।

पहले पढ़ी हुई किताबों के बारे में उस वक़्त डॉयरी में लिखा करता था। फिलहाल बस इतना ही समय निकाल पाता हूँ कि जो अब पढ़ूँ उसके बारे में अपने विचार सहेज कर रख सकूँ ।

Pankaj Upadhyay (पंकज उपाध्याय) on दिसंबर 06, 2011 ने कहा…

बहुत अच्छा काम किया है आपने मनीष... इनमें से अधिकतर किताबें मेरी पढी हुयी नहीं हैं.. ऎसी लिस्ट्स बहुत काम आती हैं खासकर तब जब पता न हो कि क्या पढना है.. शुक्रिया..

Sonroopa Vishal on दिसंबर 07, 2011 ने कहा…

इतनी व्यस्तताओं में आप एक साथ इतने अच्छे कार्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल किया है ...वास्तव में काबिलेतारीफ है !

D. Sahu ने कहा…

Dear Sir,

I always wait for your next arrival. And after receiving एक शाम मेरे नाम I remember nothing till complete reading.

Again thanking You alot & waiting for the next एक शाम मेरे नाम.

Yours

dayanand sahu

rashmi ravija on दिसंबर 07, 2011 ने कहा…

इस लिस्ट में 'तुम्हारे लिए' का जिक्र देखकर....किशोरावस्था के दिन याद आ गए...साप्ताहिक हिन्दुस्तान में ये उपन्यास धारावाहिक के रूप में निकलता था...और हमारे लिए जैसे वे हफ्ते के सात दिन काटने मुश्किल हो जाते थे...कई किताबों को फिर से पढ़ने की इच्छा हो आई...

Abhishek Ojha on दिसंबर 07, 2011 ने कहा…

@पंकज: बुकबक पर डाल दो. मनीषजी से बात करके.

रंजना on दिसंबर 08, 2011 ने कहा…

ये पुस्तकें आपने पढ़ ली हैं...??

वाह.....

इनमे से कुछ मैंने भी पढी हैं, पर बाकी लिस्ट नोट कर लिया है, जल्दी ही इन्हें जुगाड्ती हूँ...

किताबें मेरी भी बालसखा हैं...मेरा प्रयास रहता है कि लम्बी यात्राएँ,ट्रेन से ही करूँ...इन यात्राओं में कई किताब पढ़ जाने का सुयोग मिल जाता है...

अभी कुछ दिनों पहले यहाँ पुस्तक मेला लगा था,करीब पैंतीस किताबे उठा लाइ हूँ वहां से..कुछ अनपढ़े पहले के भी हैं...फेरहिस्त लम्बी हो गयी है...

रंजना on दिसंबर 08, 2011 ने कहा…

एक जिन्दगी में, कितनी जिंदगियां जीने का अवसर दे देती हैं किताबें...फिर कोई इनसे प्रेम क्यों न करे...

Manish Kumar on दिसंबर 08, 2011 ने कहा…

रंजना जी मैंने जो किताबें पिछले चार पाँच सालों में पढ़ी हैं ये लिस्ट उन किताबों की हैं। वैसे ब्लागिंग करने से पहले सौ के करीब उपन्यास तो पढ़े ही होंगे और उनकी एक लिस्ट भी अपनी डॉयरी में बनाई थी जिसे लगता है यहाँ स्कैन कर डालना बेहतर होगा।

rashmi ravija on दिसंबर 08, 2011 ने कहा…

मेरी टिप्पणी कहाँ गयी...:(..स्पैम चेक कीजिए प्लीज़...

Ashish Pandey on दिसंबर 09, 2011 ने कहा…

आपने जो हाइपर लिंक दिए हैं वह बहुत से नवागन्तुकों के लिए मददगार होंगे ...धन्यवाद !!

Manish Kumar on दिसंबर 09, 2011 ने कहा…

रश्मि जी फर्क ये है कि मेरा पास ये किताब तब आई जब युवावस्था में प्रवेश कर चुके थे। जैसा कि अपनी पोस्ट में मैंने जिक्र किया था कि कुछ पन्ने पढ़ने के बाद करीब एक दशक से ज्यादा ये किताब आलमारी की शोभा बढ़ाती रही पर जब इस अक्टूबर में नैनीताल गया तो वापस लौटकर उस सहर में पनपी इस प्रेम कथा को कुछ घंटों में पढ़ गया।

प्रवीण पाण्डेय on जून 30, 2013 ने कहा…

काश इतनी मात्रा में हम भी पढ़ पाते।

Neeraj ने कहा…

Superb list! i have read so many of them in this list but will look forward to finding and reading the ones i have not! Currently i am reading Maila Aanchal by Faneshwarnath Renu and The wonder that was India by A.L. Basham.

गौतम राजऋषि on जुलाई 01, 2013 ने कहा…

wowwww Manisj ji...superb ! humdono ki pasand bahut milti hai...aapke dwara padhi huyi adhikansh kitaabe mai bhi padh chuka hu aur meri aalmaari me bhi hai ye...

love u!

Shangrila Mishra on जुलाई 02, 2013 ने कहा…

Aapne itni books mention ki hai kai dino tak sochna nahi padega ki kya padhna hai list dekho choose karo aur padh lo thankyou

Deepika Rani on जुलाई 05, 2013 ने कहा…

अच्छा लगा कि कसप और गुनाहों का देवता को आपने चार स्टार दिए हैं और कई किताबें जो मैं आगे पढ़ना चाहती थी, आपकी रेटिंग देखकर थोड़ा हिचक रही हूं (जैसे क्याप, एक इंच मुस्कान)। married but available मैंने अंग्रेजी में पढ़ी थी और मेरी रेटिंग आपसे मैच करती है :)। खालिद होसैनी की किताबों और shiva trilogy के नाम नहीं है, इसका मतलब अभी आपने नहीं पढ़ी? The kite runner और A thousand splendid suns मेरी नजर में पांच स्टार लायक किताबें हैं। खालिद होसैनी की नई नॉवल मैंने अभी पढ़नी शुरू ही की है...

Jagdish Arora on जुलाई 05, 2013 ने कहा…

I also wish to do the same but dont have the will to complete the same. So cheers for your will, memory and good reading. I wish to share a apt saying : What is difference between literate and illiterate? Obvious!!! One who can read is literate but doesn't read is equivalent to illiterate!!!!! so habit of reading is a very good and writting is a step ahead in this direction. Keep it up!!!!!

ज़ारा अकरम खान on जुलाई 05, 2013 ने कहा…

बेहतरीन पोस्ट... मुझे ऐसी ही किसी पोस्ट का बेसब्री से इन्तेजार था जो मार्गदर्शन करे... बेहद शुक्रिया मनीष जी.... बुकमार्क कर लिया हैं... प्रिंट भी निकलवाउंगी...

दीपिका रानी on जुलाई 08, 2013 ने कहा…

नवाबी मसनद और खट्टर काका भी मेरी पसंदीदा किताबें हैं। यदि न पढ़ी हों तो अवश्य पढ़ें। हरिवंशराय बच्चन की जीवनी के चार भागों में "क्या भूलूं क्या याद करूं" पसंद आईं। बाकी तीन भी पढ़ने लायक हैं मगर पहला भाग अधिक पसंद आया। अंग्रेजी किताबों की बात करें तो कमला दास की MY STORY काफी अच्छी लगी। बुक फेयर में उसका हिंदी अनुवाद भी नजर आया लेकिन आजकल के अनुवादों को देखते हुए उसे उठाने की हिम्मत नहीं हुई।

Manish Kumar on सितंबर 17, 2013 ने कहा…

दीपिका आपकी अनुशंसा पर कल खालिद हुसैनी की A thousand splendid suns खरीदी है देखिए कब तक पढ़ना हो पाता है।

डॉ.भूपेन्द्र कुमार सिंह on दिसंबर 16, 2013 ने कहा…

प्रिय भाई,आज आपका ब्लॉग फिर देखा ,मुझे लगा मैं खुद को ही आइने में देख रहा हूँ,आकी मेरी प्रिय पुस्तकें बहुत कुछ मिलती हैं तो मन तो मिलता ही है /अच्छा लगा आप अभी इस शौक में डूबे ही हैं ऊबे नहीं,मेरी तो हालत यह है कि लालच में अच्छी किताबें खरीद लेता हूँ की बाद में पढूंगा आराम से ,ऊँट की तरह जुगाली करते हुए /आपसे बात करने का मन है ,मेरा मोबाइल नंबर ०९४२५८९८१३६ है/आप एक बार कॉल कर लेंगे तो फिर मैं बात करता रहूँगा /मेरी हार्दिक शुभ कामनाएं,स्नेह और प्रार्थना इश्वर से की सदा आपको ऐसा ही बनाये रखे /
आपका ही ,
डॉ.भूपेन्द्र ,रीवा
एम्.पी.

Unknown on जनवरी 25, 2016 ने कहा…

हे डिअर,
मैं सर्च कर रहा था "और मौत मर गयी"उषा सेठ की किताब,और वहीँ से यह लिंक खुला।
मैं यह किताब कई महीनो से खोज रहा हूँ,परंतु अभी तक पाने में असमर्थ रहा हूँ।अगर आप मेरी हेल्प कर सको तो बहुत मेहरबानी होगी।

Parmeshwari Choudhary on अप्रैल 23, 2020 ने कहा…

Excellent ! You are a very vivid reader. I am mentioning some more books that are, in my opinion , worth reading (May be you have already gone through)......
1. Shesh Prashn - Sharat Chandra Chatterjee
2 Kagaz ke pairhan -Ishmat Chughtai
3 Toba Tek Singh-Manto
4 Goli- Chatursen Shastri
5 Nachyo bahut Gopat - Amrit Lal Nagar
6 Resurrection- Tolstoy
7. Gulag Archipelego- Solzenitsin
8 Roots- Alex Helley
9 Tuesdays with Morrie - Mitch Albom

Manish Kumar on अप्रैल 23, 2020 ने कहा…

Thanks Parmeshwari jee for these recommendations. I have read two or three of them. Will certainly try to read others if I can lay my hands on them.

 

मेरी पसंदीदा किताबें...

सुवर्णलता
Freedom at Midnight
Aapka Bunti
Madhushala
कसप Kasap
Great Expectations
उर्दू की आख़िरी किताब
Shatranj Ke Khiladi
Bakul Katha
Raag Darbari
English, August: An Indian Story
Five Point Someone: What Not to Do at IIT
Mitro Marjani
Jharokhe
Mailaa Aanchal
Mrs Craddock
Mahabhoj
मुझे चाँद चाहिए Mujhe Chand Chahiye
Lolita
The Pakistani Bride: A Novel


Manish Kumar's favorite books »

स्पष्टीकरण

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie