Wednesday, April 01, 2009

सुनें.. हमारे आज के सराकोरों से जुड़ी दुष्यन्त कुमार की एक ग़ज़ल : "मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा..."

जैसा कि कुछ दिनों पहले आपको बताया था कि आजकल जिन किताबों को पढ़ रहा हूँ उनमें दुष्यन्त कुमार की 'साये में धूप' भी है। इस किताब की तारीफ बहुत सुनी थी और राधाकृष्ण प्रकाशन द्वारा प्रकाशित इस किताब को जितना सुना था, उससे बेहतर ही पाया।

आज लोग बड़ी संख्या में ग़ज़ल़ को सामाजिक राजनीतिक हालातों से जोड़ कर अपनी बात को कह रहे हैं। पर वहीं दुष्यन्त जी ने तो आज से ३५ वर्ष पहले ही (साये में धूप का पहला संस्करण १९७५ में छपा था) अपनी मारक लेखनी के द्वारा अपने आस पास की गरीबी, भ्रष्टाचार और समाज में बढ़ती संवेदनहीनता को बखूबी चित्रित किया था। दुख की बात ये है कि तीन चार दशक पहले लिखे इन अशआरों को देखने से ये लगता है कि ये आज की स्थिति के लिए लिखे गए हों।

ऐसी ही एक ग़ज़ल को आज आप सब तक पढ़ कर पहुँचा रहा हूँ । इसका हर एक शेर मेरे दिल के आर पार निकल गया। तो सुनते सुनते महसूस कीजिए दुष्यन्त जी की इस बेमिसाल ग़ज़ल को




ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आपको धोखा हुआ होगा

प्रार्थना में झुका हुआ

और नीचे के शेर को पढ़ते समय क्या आपको हमारे अफसरशाहों और राजनीतिज्ञों की याद नहीं आती जिनकी योजनाओं के लिए स्वीकृत धन नदी के पानी की तरह उनकी जेब में ठहर जाता है।

यहाँ तक आते-आते सूख जाती हैं कई नदियाँ
मुझे मालूम है पानी कहाँ ठहरा हुआ होगा


और अगले अशआर हमारे समाज पर ऍसी तीख चोट करते हैं कि कहीं ना कहीं हम आप भी उसकी मार से अपने को लहुलुहान पाते हैं

ग़ज़ब ये है कि अपनी मौत की आहट नहीं सुनते
वो सब के सब परीशाँ हैं वहाँ पर क्या हुआ होगा

तुम्हारे शहर में ये शोर सुन-सुन कर तो लगता है
कि इंसानों के जंगल में कोई हाँका हुआ होगा


कई फ़ाक़े बिता कर मर गया जो उसके बारे में
वो सब कहते हैं अब, ऐसा नहीं ,ऐसा हुआ होगा

यहाँ तो सिर्फ़ गूँगे और बहरे लोग बसते हैं
ख़ुदा जाने यहाँ पर किस तरह जलसा हुआ होगा

चलो, अब यादगारों की अँधेरी कोठरी खोलें
कम-अज़-कम एक वो चेहरा तो पहचाना हुआ होगा


६० रुपये की ये किताब अगर आप के संग्रह में नहीं है तो इसे जरूर खरीदें।

13 comments:

Madhaw Tiwari on Wed Apr 01, 03:47:00 PM 2009 said...
This post has been removed by a blog administrator.
"अर्श" on Wed Apr 01, 05:02:00 PM 2009 said...

she're aajam janaab dushyant ko padhna hameshaa se achha laga hai... aapko bhi ye gazal padhwaane ke liye badhaaee....



arsh

कंचन सिंह चौहान on Wed Apr 01, 05:12:00 PM 2009 said...

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आपको धोखा हुआ होगा


चलो, अब यादगारों की अँधेरी कोठरी खोलें
कम-अज़-कम एक वो चेहरा तो पहचाना हुआ होगा

khoooob....!

Udan Tashtari on Wed Apr 01, 05:37:00 PM 2009 said...

’साये में धूप’ इस किताब के लिए तो दिल में हमेशा दीवानगी रही है. सतत खरीदी है जब भी कोई दोस्त मांग कर ले गया वापस नहीं आई.

बहुत अच्छा किया इस गज़ल को यहाँ पेश कर.

डॉ .अनुराग on Wed Apr 01, 08:18:00 PM 2009 said...

मेरे कलेक्शन में है....उनकी कुछ ओर पंक्तिया है......

एक आदत सी बन गयी है तू
ओर आदत कभी नहीं जाती

MUFLIS on Wed Apr 01, 09:02:00 PM 2009 said...

kitaab to padhi hai pehle...
lekin aapne saari yaadeiN taaza kar deeN.....
shukriyaa
---MUFLIS---

दिलीप कवठेकर on Wed Apr 01, 09:08:00 PM 2009 said...

क्या बात है.

Harkirat Haqeer on Wed Apr 01, 11:06:00 PM 2009 said...

ये पुस्तक तो मेरे पास भी है पर यहाँ दोबारा पdh आनंद आ गया खास कर या शेर .....

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आपको धोखा हुआ होगा

महामंत्री - तस्लीम on Thu Apr 02, 11:48:00 AM 2009 said...

दुष्‍यंत कुमार की गजल का जवाब नहीं, और वह जब सुनने को मिल जाए, तो समझिए सोने पे सुहागा।

-----------
तस्‍लीम
साइंस ब्‍लॉगर्स असोसिएशन

भुवनेश शर्मा on Thu Apr 02, 04:32:00 PM 2009 said...

बहुत खूब...कल ही खरीदते हैं

RAJ SINH on Thu Apr 02, 05:04:00 PM 2009 said...

isee sangrh kee ek gazal ka sher hai ,

KAL NUMAISH ME MILA THA CHEETHDE PAHNE HUYE ,
MAINE POOCHA NAM TO BOLA KI HINDUSTAN HAI .

'SAYE ME DHOO ' MEEL KA PATTHAR HAI . DUSHYANT JEE KEE YAD AANKH NAM KAR JATEE HAI .

DHANYAVAD.!

रविकांत पाण्डेय on Thu Apr 02, 09:53:00 PM 2009 said...

ये सारा जिस्म झुक कर बोझ से दुहरा हुआ होगा
मैं सजदे में नहीं था आपको धोखा हुआ होगा

बहुत सुंदर! दुष्यंत की और भी उम्दा गजलों से रूबरू करवाएँ।

Anonymous said...

Dear Manish

App key awaz mein ghazal sun ker buhat acha laga...
hmm..afsoos k yeah shair Pakistan mein inn key koi bhi kitaab dastayaab nahi.....warna zaroor koshish kerty in ko pharhnay key....hmmm.abh tu app he Dashyant Kumar ko hum sab tak pohncha saktay hain..

Anyways...buhat khoob hay app key post....buhat acha laga phar ker bhi or sun ker bhi...skhuria.

Ansoo.

 

Disclaimer

इस चिट्ठे का उद्देश्य अच्छे संगीत, और साहित्य एवम्र उनसे जुड़े कुछ पहलुओं को अपने नज़रिए से विश्लेषित कर संगीत प्रेमी पाठकों तक पहुँचाना और लोकप्रिय बनाना है। इसी हेतु चिट्ठे पर संगीत और चित्रों का प्रयोग हुआ है। अगर इस अव्यवसायिक चिट्ठे पर प्रकाशित चित्र, संगीत या अन्य किसी सामग्री से कॉपीराइट का उल्लंघन होता है तो कृपया सूचित करें। आपकी सूचना पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

एक शाम मेरे नाम Copyright © 2009 Designed by Bie